Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसोशल मीडिया पर घूस लेते लेखपाल का वीडियो प्रसारित

सोशल मीडिया पर घूस लेते लेखपाल का वीडियो प्रसारित

शिकायत पर आरोपित लेखपाल का कुछ दिन पहले मड़ियाहूं हुआ था स्थानांतरण

जौनपुर धारा,जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील में तैनात एक लेखपाल द्वारा भूमि पैमाइश के नाम पर घूस लेने का वीडियो सोमवार की रात से सोशल मीडिया पर जमकर प्रसारित हो रहा है। हालांकि आरोपित लेखपाल का कुछ दिन पूर्व ही शिकायत के बाद बदलापुर से मड़ियाहूं के लिए स्थानांतरण हो गया था। प्रसारित वीडियो को लेकर एक बार फिर से क्षेत्रवासियों ने सरकार व सरकारी व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाना शुरु कर दिया है।

प्रसारित वीडियो में तहसील क्षेत्र के मेढ़ा गांव में तैनात लेखपाल शैलेन्द्र सिंह गांव के ही एक व्यक्ति से भूमि पैमाइश के नाम पर घूस लेते देखे जा रहे हैं। हालांकि वीडियो ठंडक का है तथा लेखपाल रुपया किसी दूसरे व्यक्ति को देने के लिए इशारा कर रहा है। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग सरकार व व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।

  • शिकायत पर पांच लेखपालों का हुआ था स्थानांतरण

तहसील के पांच लेखपालों का स्थानांतरण 15मार्च को जिलाधिकारी ने दूसरी तहसील में कर दिया था। जिसमें शैलेन्द्र सिंह का मड़ियाहूं तहसील हुआ था। तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि आज ही मामला संज्ञान में आया है। उक्त लेखपाल अब हमारा कर्मचारी नहीं है। विधि व्यवस्था देखना है कि मामले की जांच यहां से होगी कि मड़ियाहूं से। जांचोपरांत कार्रवाई होगी।