Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसोशल मीडिया पर आकाश दीप का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर आकाश दीप का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच रांची में खेला जा रहा है. रांची टेस्ट में भारत के लिए तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अपना डेब्यू किया. इस तेज गेंदबाज ने अपने डेब्यू टेस्ट में अंग्रेज बल्लेबाजों को खूब छकाया. आकाश दीप ने इंग्लैंड के टॉप-3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. जिसमें ओपनर जैक क्राउली और बेन डकैट के अलावा ओली पोप का विकेट शामिल है. लेकिन आकाश दीप के लिए टीम इंडिया तक का सफर आसान नहीं रहा. इस युवा तेज गेंदबाज ने अपनी जिंदगी में तमाम उतार-चढ़ाव देखे.

बहरहाल, सोशल मीडिया पर आकाश दीप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में आकाश दीप अपने सफर के बारे में बात कर रहे हैं. इससे पहले भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने आकाश दीप डेब्यू कैप दिया. उस वक्त आकाश दीप की मां और फैमली के बाकी लोग बेहद इमोशनल नजर आए. इसके बाद आकाश दीप ने कहा कि मेरा ड्रीम था कि भारत के लिए टेस्ट खेलूं. मेरी फैमली इस समय यहां है, इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता है. आकाश दीप की मां वीडियो में कह रही हैं कि इस वक्त बहुत अच्छा लग रहा है, व्यक्त नहीं कर सकती. इसके बाद आकाश दीप कहते हैं कि टेस्ट कैप मिलने के बाद जिम्मेदारी बढ़ गई है. यह हमारी टीम के लिए अहम मैच है, लिहाजा मेरा पूरा फोकस मैच पर है. सोशल मीडिया पर आकाश दीप का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आकाश दीप को राहुल द्रविड़ ने डेब्यू कैप देने से पहले हौंसला-अफजाई की. बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो शेयर किया है.