Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeव्यापारसोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, चांदी की धीमी पड़ी रफ्तार

सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, चांदी की धीमी पड़ी रफ्तार

वाराणसी: यूपी के वाराणसी में सोने की कीमत नया रिकॉर्ड बना रही है. शादी-विवाह के सीजन के बीच सोने की कीमत अब 54 हजार के करीब पहुंच गई है. नए साल में सोने की ये कीमत सबसे अधिक है. 25 जनवरी को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने के कीमत 350 रुपये उछाल के बाद 53,800 रुपये पहुंच गया. वहीं बात चांदी की करें तो उसकी कीमत 700 रुपये तक टूटी. बता दें कि सोने चांदी की कीमत हर दिन उत्पाद शुल्क, मेकिंग चार्ज के कारण घटता बढ़ता रहता है.

वाराणसी (Varanasi) के सर्राफा बाजार में 25 जनवरी को सोने की कीमत में फिर बड़ी तेजी देखने को मिली. बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 53,800 रुपये हो गई. इसके पहले 24 जनवरी को इसका भाव 53,450 रुपये था. वहीं 23 जनवरी को इसकी कीमत 53,350 रुपये थी. 22 जनवरी को भी सोने का यही भाव था. वहीं बात 21 जनवरी की करें तो इसकी कीमत 53450 रुपये थी. इसके पहले इसकी कीमत 53,100 रुपये थी. 19 जनवरी को भी सोने का यही भाव था.

ये है 24 कैरेट का भाव
22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट शुद्ध सोने की करें तो 25 जनवरी को इसकी कीमत 59 हजार के पार हो गई. बाजार में सोने की कीमत 59,180 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. सर्राफा व्यापारी विजय तिवारी ने बताया कि वेडिंग सीजन के बीच सोने चांदी के भाव में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है. उम्मीद है कि सोने चांदी के भाव में ये तेजी आगे भी कुछ दिनों तक देखने को मिलेगी.

चांदी 700 रूपय टूटा
सोने के अलावा सर्राफा बाजार में बात चांदी के कीमत की करें तो उसकी कीमत भी बुधवार को 700 टूटकर 74,000 रुपये हो गई. इसके पहले 24 जनवरी को इसकी कीमत 74,700 रुपये प्रति किलो थी. वहीं 23 जनवरी को इसका भाव 74,300 रुपये था. 22 जनवरी को भी इसकी यही कीमत थी. बात 21 जनवरी की करें तो इसका भाव 74,500 रुपये था. इसके पहले 20 जनवरी को इसकी कीमत 73,500 रुपये थी. वहीं 19 जनवरी को इसकी कीमत 74,800 रुपये प्रति किलो थी.