जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र में सूर्यपाल गंगा प्रसाद सिंह न्यू मार्डन पब्लिक स्कूल, गंगा आश्रम, ईशापुर परिवार में ठाकुर सूर्यपाल सिंह की 33वीं पुण्यतिथि बड़ी श्रद्धा के साथ मनायी गयी। स्कूल प्रबंधक देवेश कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा महान विधिवेत्ता व समाजसेवी के चलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने ठाकुर सूर्यपाल को महान विधिवेत्ता व समाजसेवी बताया। प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व.सूर्यपाल सिंह ने अधिवक्ता के पद पर रहते हुए सम्पूर्ण क्षेत्र का विकास किया और शाहगंज तहसील में एक अच्छे अधिवक्ता रहे। अपने सम्पूर्ण जीवन में कुशलता पूर्वक समाज को एक विधि की तरफ दिशा निर्देश दिया। प्रबन्धक ने बताया कि बाबूजी के सपने और नाम को अमर अजर करने की दिशा में स्कूल स्थापित करने की प्रेरणा मिली।संचालन सुशील यादव एवं आभार आशुतोष सिंह उर्फ महादेव सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य छविराज प्रजापति, वरिष्ठ शिक्षक रमेश मिश्रा, विनय पाठक, समाजसेवी कमलेश प्रताप सिंह, प्रमोद यादव, अजय सरकार, विजय, आशा वर्मा, प्रेमशीला सिंह, कविता सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
सूर्यपाल सिंह की मनायी गयी पुण्यतिथि
Previous article
Next article

