जौनपुर धारा,जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका इण्टर कॉलेज जौनपुर में संपन्न हुआ। जिसमें प्रांतीय नेतृत्व द्वारा पूर्व जिला अध्यक्ष सुधाकर सिंह को मण्डल अध्यक्ष बनाए जाने पर मंडल अध्यक्ष को बधाई दी गई, साथ ही साथ प्रदेश नेतृत्व का इस बात के लिए आभार व्यक्त किया गया कि नरसिंह बहादुर सिंह तथा अजय प्रकाश सिंह को उनके पूर्व के दायित्व को बनाए रखा गया। बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों ने सुधाकर सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह तथा अजय प्रकाश सिंह का माल्यार्पण करके स्वागत किया। चयनित पदाधिकारी ने जनपद संगठन का इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने चयनित पदाधिकारी से यह संकल्प दिलाया कि जनपद को जब भी आपके सहयोग की आवश्यकता होगी, संगठन के लिए आप उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री दिनेश चक्रवर्ती ने किया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री जयप्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, मीडिया प्रभारी विजय सिंह यादव, प्रदेश समिति के सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, अजय सिंह, रामप्रताप विश्वकर्मा, दयाशंकर सिंह, अजय कुमार सिंह, विनोद पाल, धर्मेन्द्र कुमार, संजय सिंह, अतुल श्रीवास्तव, राजकुमार मौर्य, जंगबहादुर, सुशील अस्थाना आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
सुधाकर सिंह बने मंडल अध्यक्ष, साथियों ने दी बधाई


