जौनपुर धारा, खेतासराय। शाहगंज ब्लाक के सोंधी स्थित कार्यालय का जीर्णोद्धार कराए जाने के बाद सीडीओ साईं तेजा सीलम ने बुधवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। पुनर्निमित कार्यालय की भव्यता देख सीडीओ काफी प्रभावित हुए। उन्होंने प्रशंसा जाहिर करते हुए कहा कि जीर्णोद्धार से ब्लाक कार्यालय की छवि बदल गई है। इसकी छवि के साथ विकास कार्यों में भी पारदर्शिता लाएं। गांवों में विकास कार्य तेजी लाया जाए। उद्घाटन के बाद सीडीओ ने कंप्यूटर कक्ष, मनरेगा सेल समेत सभी कक्षों का निरीक्षण किया। जीर्ण शीर्ण हो चुके ब्लाक का जीर्णोद्धार के लिए प्रमुख मंजू सिंह ने पहल की। उनके और बीडीओ नंदलाल कुमार के प्रयास से ब्लाक कार्यालय का काम शुरू हुआ। पंचम राज्य वित्त योजना के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत निधि से कार्यालय का जीर्णोद्धार किया गया। इसके जीर्णोद्धार में 9.98 लाख रुपए की अनुमानित लागत आई। इस मौके पर डीडीओ बीपी सिंह, परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी, प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, बीडीओ नंदलाल कुमार, जेई आरईएस विमलेश कुमार, कार्य प्रभारी मो.आसिफ, प्रधान अशोक सिंह, भीमचंद राजभर, राजेश साहू मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
सीडीओ ने पुनर्निमित ब्लाक कार्यालय का किया उद्घाटन
Previous article

