जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह ने चिकित्साधिकारी डॉक्टर मनीष केसरवानी को निर्देश देते हुए कहाकि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, तथा बाहर की दवाइयां किसी भी मरीज को न लिखी जाएं। अगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा उपलब्ध नहीं है तो जिले से दवाइयों को मंगवाया जाए। मरीजों के लिए बिस्तर स्वच्छ एवं साफ होना चाहिए। दीवारों पर उखड़े हुए पेंट को ठीक कराने के साथ अन्य आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की जिसमें 6 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। उन्होंने ओपीडी के साथ-साथ स्टोर रूम, मरीजों से पूछताछ भी की। डिलेवरी रूम का निरीक्षण किया, साफ सफाई को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी स्वास्थ्य कर्मी समय से ड्यूटी नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। उन्होंने अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहाकि मरीज के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित 6 स्वास्थ्य कर्मियों से मांगा गया स्पष्टीकरण



