― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहजरत शेखू शाह का मनाया गया सालाना उर्स ए मुबारक

हजरत शेखू शाह का मनाया गया सालाना उर्स ए मुबारक

जौनपुर धारा, जौनपुर। हजरत शेखू शाह बाबा का 43वां उर्स ए मुबारक बुधवार को बड़े ही अकीदत के साथ शाही पुल स्थित शेर मस्जिद में मनाया गया जहाँ उपस्थित हजारों लोगों ने शेखू शाह बाबा की मजार पर चादर पोशी व गुलपोशी करके मुल्क में अमन और शान्ति के लिए दुआएं मांगी।

उर्स का शुभारंभ सुबह 7 बजे कुरआन ख़्वानी से हुआ उसके बाद नमाज ए जोहर जलसा ए सीरतुन्नबी स.अ.व.एवं नातिया मुशायरा प्रोग्राम का आयोजन हुआ जिसकी शुरूआत मस्जिद के पेश इमाम कारी इश्तियाक अहमद ने तिलावत ए कुरआन से किया। नातिया मुशायरे में शहर व जनपद के बाहर के शायरों व नातख्वां ने नात ए नबी का नजराना पेश करके लोगों को मनमुग्ध कर दिया। प्रोग्राम का संचालन नासिर जौनपुरी व यामीन सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से किया। जलसे को संबोधित करते हुए मौलाना अहमद रजा ने कहा कि हम सभी को नबी की सुन्नतों पर अमल करना जरूरी है तभी हम दोनों जहाँ की कामयाबी हासिल कर सकते हैं। उर्स कमेटी के अध्यक्ष व शेर मस्जिद के पेश इमाम कारी इश्तेयाक अहमद ने बताया कि शेखु शाह के दरबार में हर धर्म व मजहब के लोग हाजरी देते थे और शिफा पाते हैं। उन्होंने बताया कि यहां उनको चाहने वाले सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं और अपनी अकीदत व मोहब्बत का नजराना पेश करके अपनी मन्नतें और मुरादें माँगते हैं। इसके अलावा आजम मछली शहरी, अनवारुल हक, अनवार जौनपुरी, कारी जिया जौनपुरी, कमल जौनपुरी, जुनैद कादरी, ताहिर गुफरान, शफीक जौनपुरी, अहमद अजीज ने भी काव्य पाठ किया। इस अवसर पर इरफान जौनपुरी, शकील मंसूरी, मौलाना हफीज जौनपुरी, मौलाना हनीफुल कादरी, असीम मछली शहरी, मौलाना कयामुद्दीन समेत भारी संख्या में अकीदत मंद उपस्थित रहे।

Share Now...