Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसिटी पब्लिक स्कूल में छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित

सिटी पब्लिक स्कूल में छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय कटरा स्थित सिटी पब्लिक स्कूल में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नीट की परीक्षा समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षा में सफल तथा हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में अपने कॉलेज में सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। सिटी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने नीट प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों में प्रसून गुप्ता व अश्वनी पांडेय, विद्यालय में हाईस्कूल परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वालों में रिद्धिमा दुबे, आकांक्षा चौरसिया व तौफीक अहमद, इंटरमीडिएट में सागर यादव, महवीश फातिमा व नैना शुक्ला आदि को विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने शील्ड, उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आलोक कुमार गुप्त ने बताया है कि उनके विद्यालय में जिन छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट समेत नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया था उन सभी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया है। आज छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करना इसलिए जरूरी है ताकि और भी बच्चे मेहनत से शिक्षा ग्रहण करें। कार्यक्रम का संचालन रंजीत गुप्ता ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिव चंद तिवारी, रमेश मिश्रा, आदित्य गुप्ता, सुभाष मिश्रा, अभिषेक, मधु तिवारी, किरण मौर्या, नीरज मिश्रा, कमलेश मिश्रा, पल्लवी जायसवाल, सुमन, डीबी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।