Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरखेत में रास्ता बनाने से मना करने पर युवती की पिटाई

खेत में रास्ता बनाने से मना करने पर युवती की पिटाई

  • युवती ने कोतवाली पुलिस को दी नामजद तहरीर 

जौनपुर धारा, जौनपुर। खेत में रास्ता बनाने से मना करने पर रास्ता बनवा रहे युवक ने मना करने वाली युवती की पिटाई कर दी। युवती ने कोतवाली थाने में आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के धरौरा गांव निवासी मेवाती की शिकायत है कि उनके खेत आराजी संख्या 212 में उनके गांव का बृजेश यादव जबरदस्ती रास्ता और ईंट की दीवार बना रहा था। आरोप है कि मना करने पर उसने अश्लील गालियां दी और पिटाई की। युवती की शिकायत है कि युवक ने उसे गाड़ी से कुचलने की भी धमकी दी है। युवती अपने घर की रेखा और सीमा को लेकर कोतवाली पहुंची और नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।