जौनपुर धारा,जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह ने राज्य स्तरीय कायाकल्प की टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहू एवं रामपुर का भ्रमण किया। कायाकल्प की टीम ने दोनों अस्पतालों पर साफ-सफाई एवं रंगाई पुताई के अतिरिक्त प्रदान की जा रही। सुविधाओं का निरीक्षण किया। टीम ने मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, दवाओं की उपलब्धता तथा उचित ढंग से रखरखाव, प्रयोगशाला की साज सज्जा एवं उपकरणों की देखभाल, ऑपरेशन कक्ष की व्यवस्था, डिलीवरी रूम की व्यवस्था, इनफेक्शन कंट्रोल की व्यवस्था का निरीक्षण किया। अस्पताल के स्टाफ के नॉलेज का भी परीक्षण टीम द्वारा किया गया। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बंधी देखभाल जैसे एएनसी जांच इत्यादि के बारे में भी टीम ने जानकारी लिया। टीम ने टीकाकरण के साथ-साथ अन्य कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न रोगों से बचाव संबंधी जागरूकता हेतु लगाए गए पोस्टर बैनर एवं अन्य प्रचार प्रसार सामग्री का परिसर के अंदर निरीक्षण किया। टीम द्वारा निरीक्षण किए गए सभी बिंदुओं पर मानक के अनुसार दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का प्रदर्शन अच्छा था।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का सीएमओ ने किया भ्रमण



