― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअलग अलग जगहों से तमंचा व अवैध कच्ची शराब संग दो धराये

अलग अलग जगहों से तमंचा व अवैध कच्ची शराब संग दो धराये

जौनपुर धारा,खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से मंगलवार की शाम पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम ने 20लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक को तो दूसरी जगह से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया है।आवश्यक कार्रवाई के बाद यथोचित धारा में दोनों को चलान न्यायालय भेज दिया गया। आबकारी निरीक्षक भीम तिवारी अपने साथ थाने के हेड कांस्टेबल चंद्र शेखर सिंह, सुरेंद्र वर्मा को लेकर फतेहगढ़ मोड़ पर अवैध शराब की चेकिंग कर रहे थे। तभी सामने से एक व्यक्ति हाथ में बीस लीटर का डिब्बा लिए आता दिखा। पुलिस टीम को देख वह मुड़कर पीछे की दिशा में भागने लगा। शक होने पर टीम ने पीछा कर उसे हिरासत में ले लिया। डिब्बे में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। उसने अपना नाम पता हवलदार गौतम निवासी गांव सुतौली बताया। उसके खिलाफ आबकारी ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया। वहीं ऊसरबस्ती नहर पुलिया के पास उप निरीक्षक महेंद्र यादव हमराहियों के साथ संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। तभी सेठुआपारा गांव की तरफ से एक युवक आता दिखा। पुलिस ने टार्च की रोशनी उस पर डाली तो वह भागने लगा। जिसे पुलिस टीम ने दौड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315बोर अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उसने अपना नाम अरसद उर्फ निरहू निवासी गांव लेदरहीं थाना खेतासराय बताया। दोनों आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें चलान न्यायालय भेज दिया गया।

Share Now...