Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरसामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से छात्रों के बौद्धिक स्तर का होगा विकास: डा.सूर्यभान...

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से छात्रों के बौद्धिक स्तर का होगा विकास: डा.सूर्यभान यादव

  • बाबा द्वारिका दास हरि महाविद्यालय व एसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने आयोजित कराई प्रतियोगिता

जौनपुर धारा, जौनपुर। बाबा द्वारिका दास हरि महाविद्यालय सारी जहांगीर पट्टी एवं एसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा रविवार को प्रबुद्ध सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मंच आयोजित कराई गई। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के 25 विद्यालयों के कक्षा 6से इण्टरमीडिएट तक के करीब 2000 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वरिष्ठ दंत चिकित्सक एवं  कॉलेज के प्रबंधक डा.सूर्यभान यादव ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित होने से छात्र-छात्राओं के बौद्धिक स्तर का विकास हाेगा। बच्चों में सामान्य ज्ञान का स्तर ऊंचा होगा। यूपीएससी जैसी तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी में आसानी होगी। आगे चलकर यही मेधावी छात्र-छात्राएं सिविल सेवा, इंजीनियिंरग, चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में बड़े-बड़े महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं देकर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करेंगे। आज के युवा ही कल के श्रेष्ठ नागरिक बनकर श्रेष्ठ भारत का निर्माण करेंगे। प्राचार्य कुंवर सिंह यादव ने बताया कि यह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता उन छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण है। यह प्रतियोगिता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक उचित प्लेटफार्म तैयार करेगी। उपप्रबंधक लव कुश मौर्य, डीके भाई, स्नेहा यादव, राम सकल मौर्य, अवनीश यादव, तेज बहादुर यादव, विनय यादव, संतोष यादव आदि शिक्षकों ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग किया।