Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरडॉ.रमेश कुमार शर्मा को मिला उत्कृष्ट टीचर ऑफ द ईयर का पुरस्कार

डॉ.रमेश कुमार शर्मा को मिला उत्कृष्ट टीचर ऑफ द ईयर का पुरस्कार

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर नगर पंचायत के पुरानी बाजार कस्बा निवासी डॉ.रमेश कुमार शर्मा पुत्र चंद्रबली शर्मा राजधानी नई दिल्ली में स्थित विवेकानंद इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के पत्रकारिता विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री जनरल बी.के.सिंह के द्वारा एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.रमेश कुमार शर्मा को न्यूज़ पेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया और इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के एनडीएमसी नई दिल्ली कन्वेंशन सेंटर पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें उत्कृष्ट टीचर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बताते चलें कि डॉ.शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज बदलापुर से इण्टर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज से स्नातक तथा अंग्रेजी विषय से परास्नातक कोर्स किया। तत्पश्चात उन्होंने वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त करने के उपरांत उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की उपाधि प्राप्त किया। पिछले 17वर्षों के पठन-पाठन कार्यकाल में डॉ.शर्मा को पिछले वर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली राज्य सरकार द्वारा उन्हे उत्कृष्ट शिक्षक अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने पत्रकारिता विषय में आठ पुस्तकें तथा पचास से अधिक शोध पत्र और शिक्षा मंत्रालय से अनुदानित तीन रिसर्च प्रोजेक्ट भी कर चुके हैं।