Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसाइकिल सवार को बचाने में पिकप ने स्कूल बस को मारी टक्कर

साइकिल सवार को बचाने में पिकप ने स्कूल बस को मारी टक्कर

जौनपुर धारा,जौनपुर। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर मुरखा नहर पुलिया के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार पिकप ने स्कूल बस को टक्कर मार दी जिससे सगे भाई बहन समेत चार छात्र छात्राएं घायल हो गए। सूचना पर तत्काल पहुंचे प्रबन्धक ने सभी का इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया। भारतीय इण्टर मीडिएट कॉलेज बजरंगनगर की बस मचहटी से 20 बच्चों को लेकर विद्यालय आ रही थी। बस मोरखा नहर पुलिया के पास पहुंची ही थी कि वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्त्ाार पिकप ने साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस को टक्कर मारते हुए पलट गई। बस में टक्कर लगते ही चीख पुकार मच गई। बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े सभी बच्चों को बाहर निकाला। चार बच्चे कक्षा 6 के प्रियांशु, प्रिया यादव व अंश तथा कक्षा 4 की रोशनी घायल हो गए। पिकप का चालक चंदौली जनपद के शहाबगंज के नरसिंहपुर कला निवासी नरेंद्र भी घायल हो गया। सूचना पर तत्काल पहुंचे प्रबन्धक अरविन्द सिंह ने सभी का इलाज निजी अस्पताल में कराया। घटना की सूचना पर बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम जाना। बस के चालक कैलाश पाल को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।