Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसांसद व विधायक ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को...

सांसद व विधायक ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना

  • आनन्द बिहार तक जाने वाली गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस का मड़ियाहूँ स्टेशन पर हुआ ठहराव

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। भाजपा की सरकार सभी क्षेत्रों में काम कर रही है। मोदी सरकार और रेल मंत्री के सहयोग और प्रयास से आज देश के सुदुर क्षेत्रों में रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों का कायाकल्प किया जा रहा है। ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जा रहे और जगह जगह आवश्यकतानुसार ट्रेनों का ठहराव किया जा रहा है। इसी के तहत गाजीपुर सिटी से आनन्द बिहार तक जाने वाली गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस का मड़ियाहूँ स्टेशन पर ठहराव किया जा रहा है और इससे क्षेत्र वासियों को दिल्ली आने जाने में बहुत बड़ी सहूलियत प्राप्त होगी। उक्त बातें मछलीशहर लोकसभा के सांसद बीपी सरोज ने गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस का मड़ियाहूँ स्टेशन पर ठहराव के उद्घाटन के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिधायक डाक्टर आरके पटेल ने कहा कि यहां से दिल्ली के लिए ट्रेन की सुबिधा होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस को सांसद मछलीशहर और बिधायक ने संयुक्त रूप से मड़ियाहूँ स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता चन्द्र प्रकाश सिंह पप्पू, राजेन्द्र श्रीवास्तव, राज कृष्ण शर्मा, लाल बहादुर पटेल, राकेश पटेल, भैयाराम पटेल, सुनील यादव, सुरेश पाठक सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।