- तहसील व्यापार मण्डल संगठन का शपथ ग्रहण समारोह
जौनपुर धारा, जलालपुर। जिलाउद्योग व्यापार मण्डल प्रतिनिधि के प्रांतीय उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष इन्द्रभान सिंह ‘इन्दु’ ने कहा कि संगठन की मजबूती से व्यापारियों को ताकत मिलेगी। इसके लिए हमें एक बार फिर से एकजुट होने की जरूरत है। वह रविवार को त्रिलोचन महादेव बाजार में आयोजित व्यापार मंडल संगठन के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। इसके लिए हर स्तर पर आन्दोलन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष/प्रांतीय उपाध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दू व विशिष्ट अतिथि केराकत उप पुलिस अधीक्षक गौरव शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। गायक विपुल चौबे ने गणेश वंदना व बम बम बोल रहा है काशी गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात व्यापार मंडल के पदाधिकारियों नें अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। श्री सिंह ने त्रिलोचन महादेव बाजार में नवगठित उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकिरियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के हित में कार्य करने की शपथ ली। इस मौके पर श्री सिंह ने सबसे पहले समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी। विशिष्ट अतिथि केराकत उप पुलिस अधीक्षक गौरव शर्मा ने कहा कि त्रिलोचन बाजार में सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस बुथ पर हमेशा सिपाही तैनात रहते हैं। सभी व्यापारियों से अपने दुकान के बाहर सीसी कैमरा लगवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वो इसकी सूचना थाने पर दें। त्रिलोचन महादेव बाजार के व्यापार मंडल अध्यक्ष/प्रदेश मंत्री अनुराग वर्मा ने कहा कि व्यापारी सामाज केवल व्यापार नही देश और समाज के लिए भी हमेशा सबसे आगे की पक्ति में खड़ा रहता है। श्री वर्मा ने कहा संगठन जितना मजबूत होगा उतना व्यापार संघ कि ताकत बढ़ेगी। फिल्म अभिनेता/समाजसेवी चन्दन सेठ ने कहा कि व्यापार मंडल संगठन व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के साथ नागरिक विकास को प्रोत्साहित करने का काम करता है। नव निर्वाचित उपाध्यक्ष अतुल अग्रहरि, गनेश चौहान, कोषाध्यक्ष चन्दन जायसवाल, महासचिव राहुल सेठ, सचिव अंकित सेठ, महामंत्री प्रेम प्रकाश प्रजापति, अभिषेक अग्रहरी, अमित अग्रहरि, मंत्री रितेश सिंह, दीपक दुबे, रवि अग्रहरि, संगठन मंत्री सचिन सेठ, दीपक चौहान, अजय मोदनवाल, मिडिया प्रभारी कुन्दन जायसवाल, आनंद अग्रहरि, सदस्य सन्नी अग्रहरि, संतोष सेठ, संजय जायसवाल, काले अग्रहरी, सुनील साहू, दुर्गेश अग्रहरी सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में अध्यक्ष जिला उद्योग मंच संजय सिंह, जिला संगठन मंत्री अब्दुल हक अंसारी, तहसील अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल विजय कुमार गुप्ता, चन्द्रेज दुबे, अध्यक्ष जलालपुर पवन गुप्ता, अध्यक्ष पराऊगंज शिवचन्द यादव आदि ने व्यापारियों की एकजुटता पर बल देते हुए उनकी समस्या पर प्रकाश डाला। जलालपुर एसओ राम सरिख गौतम अपने हमराहियों के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया। संचालन रामचन्दर सिंह ने किया।


