Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसांड के हमले में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

सांड के हमले में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के छबीलेपुर गांव मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के छबीलेपुर गांव में बुधवार को खेत में सिंचाई कर रहे किसान को एक सांड पीछे हमलाकर करके दौङा कर मार दिया। जिससे उनके हाथ पैर रीड की हड्डी टूट गई। परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था और उपचार के दौरान निजी अस्पताल में गुरुवार को घायल किस की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार छबीलेपुर गांव निवासी नरोत्तम प्रजापति 60वर्ष खेत की सिंचाई कर रहे थे, इसी दौरान खेत में चर रहे सांड को उन्होंने भगाने की कोशिश किया, लेकिन सांड़ ने उन्हें दौड़कर प्राण घातक  हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके शरीर में कई जगह गंभीर चोटें लगी। जब उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया और उपचार के दौरान एक निजी चिकित्सालय में घायल नरोत्तम प्रजापति ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद वह सांड गांव के और कई लोगों पर हमला बोला लेकिन लोगों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। छबीलेपुर गांव में साङ का आतंक फैला हुआ है। समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष दिलीप प्रजापति ने बताया कि इसके पहले भी कई लोगों पर वह हमले कर चुका है। सांड के द्वारा लगातार हमले से गांव वाले दहशत में है। उन्होंने मांग की की साङ को प्रशासन कब्जे में लेकर पाशुशाला में पहुंचाएं।