Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसहायक खनन भूगर्भ वैज्ञानिक बने खुशवंत राव

सहायक खनन भूगर्भ वैज्ञानिक बने खुशवंत राव

जौनपुर धारा, जौनपुर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक खनन भूगर्भ वैज्ञानिक की परीक्षा-2022 में क्षेत्र के जमौली गांव निवासी खुशवंत राव ने सफलता प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। 6 नवम्बर 2023 को हुए साक्षात्कार में खुशवंत राव को सफलता मिली। गौरतलब हो कि खुशवंत की इण्टर तक की शिक्षा क्षेत्र के गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज समोधपुर तथा बीएससी, एमएससी व पीएचडी बीएचयू से हुआ। सहायक खनन भूगर्भ वैज्ञानिक पद पर चयन होने से क्षेत्र के युवाओं में हर्ष का माहौल है। खुशवंत के पिता गुरुदीन एक साधारण और गरीब किसान थे। माता इंद्रावती देवी एक कुशल गृहणी हैं। अत्यंत अभाव में भी रहकर संघर्ष करके सफल होने पर इसका श्रेय विशेष रूप से पूर्व प्रधानाचार्य डॉ.रणजीत सिंह द्वारा विद्यालय में स्थापित शिक्षा का स्वस्थ व बेहतर माहौल और अनुशासन को दिया है। शिक्षा के ऐसे माहौल में कोई भी छात्र पढ़ लिख कर सफलता हासिल कर सकता है। इस उपलब्धि पर गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार ही नहीं बल्कि क्षेत्र के लिए सुखद समाचार है। प्रबंधक ने ग्रामीण क्षेत्र के हर प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए एक अनोखी मिसाल बताया। प्रधानाचार्य डॉ.अजेय प्रताप सिंह, विनय तिवारी, धर्मदेव शर्मा विनोद सिंह समेत लोगों ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।