Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमेडिकल कॉलेज में गरीब लोगों को आयुष्मान के तहत मुफ्त इलाज

मेडिकल कॉलेज में गरीब लोगों को आयुष्मान के तहत मुफ्त इलाज

  • मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से उपचार की सुविधा शुरू
  • मेडिकल कॉलेज में पहुंच कर कर सकते हैं आवेदन

जौनपुर धारा, जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज में भी गरीब लोगों को पांच लाख तक के मुफ्त इलाज कर पाएंगे। इसकी व्यवस्था मेडिकल कॉलेज की तरफ से शुरू कर दी गई है। जिन्हे भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेना है वह मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर अपना आवेदन कर सकते हैं। पात्रता की जांच होने के बाद उनका कार्ड जारी किया जाएगा।

बता दे की मेडिकल कॉलेज जौनपुर में आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों लोगों को मुफ्त इलाज मिलेगा। इसकी शुरुआत मेडिकल कॉलेज में हो गई है। केंद्र सरकार ने 2018में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। जिसे जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इसका उद्देश्य था कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को समस्याओं को दूर करना और उससे होने वाले मृत्यु के आंकड़ों को भी काम करना था। इसी साल आयुष्मान भारत योजना के तहत मेडिकल कॉलेज को भी जोड़ा गया। सभी जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद इसकी शुरुआत हो गई है। कोई भी कार्डधारक अब इलाज करा सकता है। जिसके लिए उसे मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ेगी। जिनके भी गरीबी रेखा लाल कार्ड पहले से बने हैं वे लोग इसका सीधा लाभ ले पाएंगे। लेकिन जिनकी गरीबी रेखा या लाल कार्ड नहीं है। उनके परिवार में 6 सदस्यों की जरूरत पड़ेगी यदि परिवार में 6 सदस्य हैं। तो वह सभी आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख तक लाभ ले पाएंगे।इस योजना से गरीबों तक की से जुड़े लोग को काफी लाभ मिलेगा जनपद से सटे आजमगढ़,सुल्तानपुर के लोगों को भी काफी लाभ मिलेगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत जरूरी दस्तावेज में आधार से लिंक मोबाइल नंबर आधार कार्ड फोटो की आवश्यकता पड़ेगी। इसके बाद उनका आवेदन मेडिकल कॉलेज में इसी योजना के लिए बनाए गए काउंटर पर किया जाएगा और कार्ड जारी किया जाएगा।

जरूरतमंद मरीजों की परेशानी को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में अब आयुष्मान योजना के तहत इलाज शुरू हो गया है। कोई भी व्यक्ति यहां पर अपने कार्ड के सहारे उपचार ले सकता है और जिनका कार्ड नहीं बना है। वह सभी अपनी जरूरी दस्तावेज को लाकर आवेदन करने के बाद इस योजना का लाभ ले पाएंगे।

प्राचार्य – प्रोफेसर शिव कुमार मेडिकल कॉलेज जौनपुर