जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। जौनपुर-केराकत मार्ग पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव के पास सवारी लादकर जौनपुर से केराकत की तरफ जा रहा ऑटो अचानक सामने आ गए गोवंश को बचाने में पलट गया। घटना के फलस्वरूप ऑटो में बैठी कई यात्री घायल हो गये। ऑटो चालक फिरदौस निवासी शहाबुद्दीनपुर जौनपुर से सवारी बैठाकर केराकत की तरफ जा रहा था। गजना गांव के पास अचानक ऑटो के सामने एक गोवंश आ गया जिसे बचाने के चक्कर में ऑटो चालक ने अचानक स्टियरिंग घुमा दिया। घटना के फलस्वरूप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में बैठे हुए गौरा थाना क्षेत्र के कुंडी गांव निवासी उर्मिला देवी 42, सुषमा 52, अजय कुमार 35, आँचल 12 और सीता देवी 28 गजना तथा ऑटो चालक फिरदौस 30 शहाबुद्दीनपुर घायल हो गए, जिसमे सुषमा व उर्मिला का सिर फट गया है तथा पैर फैक्चर हुआ है। सभी घायलों को उपचार हेतु एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सवारी बैठाकर जा रहा ऑटो गोवंश बचाने में पलटा, छ: घायल
Previous article

