Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनसलमान खान के गाने 'येंतम्मा' पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा

सलमान खान के गाने ‘येंतम्मा’ पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा

फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित ‘किसी का भाई किसी की जान’ अजित कुमार की तमिल ब्लॉकबस्टर ‘वीरम’ पर आधारित है. इस फिल्म में जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी मुख्य भूमिका हैं.सलमान खान की आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के हालिया रिलीज गाने ‘येंतम्मा’ को जहां लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. वहीं पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने ‘येंतम्मा’ की आलोचना की है. हाल के दिनों में रिलीज हुआ यह गाना सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाटी, राम चरण और पूजा हेगड़े पर फिल्माया गया है. इस गाने में सलमान खान, राम चरण और वेंकटेश पीली शर्ट और सफेद धोती में डांस करते हुए नजर आए हैं. विशाल ददलानी और पायल देव ने इस गाने को अपनी आवाज दी है, जबकि शब्बीर अहमद ने इसे लिखा है.दरअसल, हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने इस गाने का वीडियो क्लिप शेयर किया, जिसमें सलमान खान डांस कर रहे थे. इसके बाद लक्ष्मण ने ट्वीट कर कहा, “यह अत्यधिक अनुचित है और हमारी दक्षिण भारतीय संस्कृति को अपमानित कर रहा है. यह एक लुंगी नहीं है, यह एक धोती है. एक शास्त्रीय वस्त्र जो एक घृणित तरीके से दिखाया जा रहा है”. इस पर कमेंट करते हुए एक अन्य शख्स ने कहा, “मंदिर के परिसर में जूते पहन कर… रेटिंग नहीं मिलनी चाहिए”. इस पर लक्षण ने रिप्लाई किया, “आजकल लोग पैसे के लिए कुछ भी करते हैं. क्या वे नहीं जानते कि लुंगी और धोती में क्या अंतर होता है. यदि यह सेट भी है तो इसे मंदिर के रूप में दिखाया जा रहा है. फिल्म से जुड़े लोगों को यह समझना चाहिए कि मंदिर के परिसर में जूते नहीं होते. @CBFC_India से अपील करता हूं कि इसे बैन करने की सोचें”. बता दें, फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित ‘किसी का भाई किसी की जान’ अजित कुमार की तमिल ब्लॉकबस्टर ‘वीरम’ पर आधारित है. इस फिल्म में जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, रघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी मुख्य भूमिका हैं. फिल्म इस ईद को थिएटर में रिलीज होगी.