Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसर्वाइकल व ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग करना सिखाया गया

सर्वाइकल व ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग करना सिखाया गया

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला महिला अस्पताल की एमसीएच विंग सभागार कक्ष में मंगलवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं महिला चिकित्साधिकारियों को सर्वाइकल एवं ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई। किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ से प्रशिक्षण लेकर आईं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जया राय ने बताया कि कैंसर होने से पहले ही शरीर में कुछ बदलाव आने लगते हैं जो 10 से 15 वर्ष में कैंसर के रूप में स्पष्ट हो जाते हैं। इसलिए हर पांच-पांच वर्ष में स्क्रीनिंग कर ऐसी महिलाओं को चिह्नित करने की कोशिश की जाती है। इसमें 30 से 65 वर्ष की महिलाओं में इन स्थितियों की पहचान करने की कोशिश की जाती है। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग के दौरान पानी जाने तथा अनियमित रक्तस्राव की समस्या से परेशान महिलाओं की बच्चेदानी पर एसिटिक एसिड लगाया जाता है जिसके बाद वहां पर सफेद गाढ़ा धब्बा दिखने लगता है तो उन्हें पाजिटिव समझकर उपचार किया जाता है। वहीं सामान्य रहने पर पांच-पांच वर्ष पर बुलाकर स्क्रीनिंग की जाती है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऐसी चार से पांच महिलाओं की हर दिन जांच हो रही है। हल्का पाजिटिव आने पर यहीं उपचार हो जाता है जबकि गंभीर स्थितियों के लिए बीएचयू रेफर कर दिया जाता है।