Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरउत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में सत्र 2022-23 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मंगलवार को विगत सत्र 2023 में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जनपद जौनपुर के 25 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त कर जनपद को गौरवान्वित किया था उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल द्वारा ट्रैक सूट एवं खेल किट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खेलकूद प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए  कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष और भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि खेल से न केवल शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है बल्कि खेल में योग्यता के आधार पर खिलाड़ियों को नौकरी भी प्रदान की जाती है। उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार करने के लिए रवि चंद्र यादव जिला व्यायाम शिक्षक तथा राकेश कुमार यादव, रमेश चंद यादव एवं सुरेश कुमार ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। विजेता खिलाड़ियों में मड़ियाहूं, रामनगर, सुइथाकला  तथा जलालपुर विकास खंडों के खिलाड़ी रहे। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ला एवं डॉ. अविनाश सिंह खंड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहूं ने भी विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया तथा भविष्य में और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामना दी। इस अवसर पर धीरज कुमार यादव, राजू सिंह विंध्यवासिनी उपाध्याय, रंजीत चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।