Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसरोवर पर अमृत वाटिका न देख डीसी मनरेगा हुए नाराज

सरोवर पर अमृत वाटिका न देख डीसी मनरेगा हुए नाराज

  • दो दिवस के भीतर वाटिका लगवाए जाने का सख्त निर्देश

जौनपुर धारा, खुटहन। डीसी मनरेगा सुशील कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को क्षेत्र के तीन गांवों में मनरेगा से कराए गए कामों का भौतिक सत्यापन किया। एक गांव में बेहतरीन बनाए गए पंचायत भवन का बखान किया तो वहीं दूसरे गांव में अमृत तालाब के किनारों पर अमृत वाटिका न लगाए जाने पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए सचिव और प्रधान को दो दिवस का अल्टीमेटम दिया है। लोढ़िया गांव में अमृत सरोवर का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी वहां बनायी गई। सीढ़ी, रैंप, इनलेट, आउटलेट, फ्लैग होस्टिंग सब बेहतर पाये गये। लेकिन सरोवर के किनारों पर अमृत वाटिका न देख उन्होंने नाराजगी जाहिर किया। जिसे दो दिन के भीतर लगवाने का निर्देश सचिव सिम्मी सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि मेरी माटी मेरा देश का प्रमुख बिंदु अमृत वाटिका है। जिसे लेकर शासन और प्रशासन स्तर पर नित्य मानीटरिंग हो रही है। इसमें लापरवाही कहीं दिखी तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी। डीसी ने भिवरहा कला,पट्टी नरेंद्रपुरपुर कानामऊं गांव में सीसी रोड का निरीक्षण कर संतुष्टि जाहिर किया। महमूदपुर गांव पहुंचे डीसी ने वहां बनाए गए पंचायत भवन की साज सज्जा देख खूब सराहना की। उन्होंने ग्राम प्रधान जहांगीर खान को बधाई देते हुए कहा कि यह जिले का माडल पंचायत भवन है। निरीक्षण के समय मनरेगा एकाउंटेंट राहुल मिश्रा, जेई अजय सिन्हा, अखिलेश चतुर्वेदी, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।