Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसरायख्वाजा थाने के सामने नहीं है स्पीड ब्रेकर व सीसीटीवी कैमरा

सरायख्वाजा थाने के सामने नहीं है स्पीड ब्रेकर व सीसीटीवी कैमरा

  • ठेकेदार को कुचलने वाली कार पकड़ से बाहर, शोक संवेदना देने वाले का लगा रहा तांता

जौनपुर धारा, करंजाकला। सरायख्वाजा थाने के गेट पर रविवार की रात 9:15 बजे एक अज्ञात कार ने ठेकेदार को कुचलते हुए फरार हो गई जिससे ठेकेदार की मौत हो गई और घटना को लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे। थाने के सामने न तो स्पीड ब्रेकर है और न ही कोई सीसीटीवी कैमरा है जिससे आरोपी कार पकड़ से बाहर हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। बता दे कि मल्हनी जर्रो निवासी ठेकेदार राकेश कुमार यादव राजू अपने कुछ मित्रों के साथ थाने में किसी काम के लिए गए थे और वहां से जैसे ही गेट से निकल सड़क के किनारे ही पहुंचे थे वैसे तेज रफ्तार में शाहगंज की ओर से आ रही अज्ञात वाहन ने मौके पर कुचलते हुए जौनपुर की तरफ फरार हो गई। इस हादसे में राजू की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी कार का पीछा कर रही पुलिस भी कार को पकड़ने में नाकाम रही। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। लोगों का कहना है कि थाने के सामने अगर स्पीड ब्रेकर होता तो यह घटना नहीं घटित होती और सीसीटीवी कैमरा रहा होता तो शायद कार की पहचान भी हो जाती। हालांकि पुलिस ने पूर्वांचल यूनिवर्सिटी से लेकर सिद्दीकपुर तक के दुकानदारों के जगह कैमरे खंगालने लगे तो कहीं कैमरे बिगड़े हुए थे और कहीं धुधले हो गए थे जिससे कार पकड़ से बाहर हो गई। उधर मृतक राकेश कुमार यादव राजू का पोस्टमार्टम रात में हुआ उसके बाद अंतिम संस्कार भेर में राम घाट पर किया गया। परिजनों को सांत्वना देने के लिए सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, विधायक लकी यादव, डॉ. जितेंद्र यादव, भाजपा नेता राजदेव यादव, विवेक कुमार, डॉ. आलोक कुमार, अमित यादव, बबलू सारंग, धीरेन्द्र प्रधान गुड्डू, मनोज सिंह, राजबहादुर सिंह, राजाराम जायसवाल, रामकृपाल धर्मेंद्र कुमार ने घर पहुंचकर शोक प्रकट किया और आरोपी वाहन को पुलिस से पकड़ने की मांग की।