― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचिकित्सक ने हरी झंडी दिखा कर रैली को किया रवाना

चिकित्सक ने हरी झंडी दिखा कर रैली को किया रवाना

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड से विशेष संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम घर घर दस्तक संचारी अभियान के बारे में लोगों जागरूक करने के लिए सोमवार को अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरूआत चिकित्सक रमेश चंद्रा ने अस्पताल से हरी झंडी दिखा कर किया। यह रैली अस्पताल से शुरू हुई और बमैला चोरसंड गांव होते हुए पुन: अस्पताल आकर खत्म हुई। इस रैली में आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने स्लोगन और तरह तरह के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया और संचारी रोग से बचने के उपाय बताए। इस अवसर पर सुधीर मौर्या, विधा देवी, मालती यादव, सविता राय, संगीता देवी, मालती यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...