Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसरायख्वाजा तालाब में वृद्ध महिला की मिली लाश

सरायख्वाजा तालाब में वृद्ध महिला की मिली लाश

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक तालाब में रविवार की सुबह एक वृद्ध महिला की लाश मिली। ग्रामीणों में जानकारी होते ही भारी संख्या में लोग देखने के लिए पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा गांव निवासी स्व. जवाहर लाल कश्यप की पत्नी दुर्गावती 70 वर्ष का शव सरायख्वाजा के तालाब में दिखाई दिया। ग्रामीणों में जानकारी होते ही भारी संख्या में लोग तालाब के पास पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से निकलवा कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध महिला शव की पहचान सरायख्वाजा गांव निवासी रमेश कश्यप की मां दुर्गावती के रूप में हुई। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि उनका लड़का रमेश कश्यप ने तहरीर दिया कि मेरी मां मानसिक रूप से विक्षिप्त थी कल दोपहर को घर से बिना बताए निकल गई आज सुबह तालाब में शव बरामद हुआ है।