Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपीयू में ग्रीष्मावकाश 1 से 30 जून तक

पीयू में ग्रीष्मावकाश 1 से 30 जून तक

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नियमों के तहत विश्वविद्यालय ने लिया निर्णय

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू होने के फलस्वरूप सेमेस्टर परीक्षाएं, मिड टर्म, प्रायोगिक परीक्षाओं के आयोजन एवं अध्ययन अध्यापन के दृष्टिगत ग्रीष्मावकाश 1 जून से 30 जून तक रहेगा। यह निर्णय प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी शैक्षणिक कैलेंडर 2022 -23 के दृष्टिगत किया गया है। शैक्षणिक कैलेंडर के दिशा निर्देश में एक सेमेस्टर से दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा के बीच 90 दिन क्लास होना जरूरी है। इसी के मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन ने 1 मई से 15 मई तक अध्ययन अध्यापन पूर्व की भांति कराने का निर्णय लिया है। इसी के साथ आनलाइन मोड में 16 मई से 30 मई तक कक्षाएं संचालित की जाएंगी, ताकि विद्यार्थी का सत्र विलंबित न हो और उन्हें अगली कक्षाओं में प्रवेश समय से मिल जाए।