Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसरस्वती शिशु मंदिर शाहगंज में बाल मेला का हुआ आयोजन

सरस्वती शिशु मंदिर शाहगंज में बाल मेला का हुआ आयोजन

  • गणित और विज्ञान के अद्भुत मॉडलों से अभिभावक हुए हैरान

शाहगंज। नगर के पुराना चौक स्थित सरस्वती शिशु मंदिर (हिंदी माध्यम) में सोमवार को गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी के साथ भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उद्घाटन के उपरांत उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और बच्चों द्वारा तैयार किए गए अल्पाहार की सराहना करते हुए उनकी सृजनात्मकता एवं आत्मविश्वास की प्रशंसा की। विद्यालय परिवार की अनुशासनप्रियता, व्यवहार कुशलता एवं अतिथियों के प्रति सम्मानपूर्ण स्वागत-भाव ने सभी आगंतुकों का मन मोह लिया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने गणित के सिद्धांतों पर आधारित आकर्षक मॉडलों के माध्यम से दैनिक जीवन में गणित की उपयोगिता को सहज ढंग से समझाया। विज्ञान अनुभाग में किडनी की कार्यप्रणाली, आर्टिफिशियल ब्लड निर्माण की प्रक्रिया, हाइड्रोलिक सिस्टम पर आधारित बुलडोजर मॉडल तथा सौरमंडल के सजीव प्रतिरूप ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। बाल मेले के दौरान छात्राओं ने प्राकृतिक अबीर, गुलाल और पुष्पों से होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रबंध समिति अध्यक्ष अभिषेक अग्रहरि, विद्यालय प्रबंधक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल तथा पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष मनोज अग्रहरि (मनोज ड्रेसेज),  महामंत्री शैलेश नाग व रविकांत जायसवाल उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के नवाचार, आत्मविश्वास और शालीन व्यवहार की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य विमलेन्द्र पाण्डेय ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलती है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।