शाहगंज। होली की हुड़दंग के साथ ही रंग,अबीर और गुलाल एक दूसरे को लगाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। लेकिन इन सब के साथ एक सावधानी यह जरूरी है की अपनी त्वचा का ख्याल रखते हुए रंगों का प्रयोग किया जाए जिससे हमारी त्वचा पूरी तरह सुरक्षित रहे। बाजार में मिल रहे रंगों में कुछ में बहुत खतरनाक केमिकल और रसायन मिले होते हैं जो चेहरे और त्वचा पर एलर्जी और चकत्ते का कारण बन सकते हैं तथा उन हानिकारक रंगों के प्रयोग के कारण गंभीर त्वचा रोग भी हो सकते हैं। ऐसे में नगर के विख्यात त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सी एस भारती ने जौनपुर धारा संवाददाता शैलेश नाग से एक विशेष बातचीत में उन्होंने बताया की हानिकारक रंगों का प्रयोग त्वचा को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर सकता है जिससे त्वचा में एलर्जी चकत्ते और अन्य गंभीर त्वचा रोग भी हो सकते हैं। अच्छी क्वालिटी के रंगों के प्रयोग के कारण हम इन गंभीर त्वचा रोगों से बचे रह सकते हैं। अंत में उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित किया।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
होली में अपनी त्वचा का रखें खास ख्याल : डॉ.सीएस भारती


