Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसरस्वती शिशु मंदिर के मेधावी बच्चों को किया गया पुरस्कृत

सरस्वती शिशु मंदिर के मेधावी बच्चों को किया गया पुरस्कृत

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को परीक्षा अंकपत्र वितरण समारोह संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डा. लल्लन सिंह एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गुप्त तथा विद्यालय के प्रबंधक उमेश सिंह ने विद्यालय के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में डा. लल्लन सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से शिक्षा के साथ विद्यालय के बच्चों के अंदर अनुशासन एवं संस्कार दिया जा रहा है। वह बहुत ही प्रशंसनीय है। इसके लिए विद्यालय परिवार धन्यवाद का पात्र है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश ने अतिथियों का परिचय कराते हुए परीक्षा फल की घोषणा किया। विद्यालय के परीक्षा प्रमुख जगदीश एवं राजेश ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि आगामी सत्र का शिक्षण कार्य 5 अप्रैल से प्रारंभ होगा।