― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसरकार के खिलाफ जमकर बरसे तहसील अधिवक्ता

सरकार के खिलाफ जमकर बरसे तहसील अधिवक्ता

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत तहसील के अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल के आह्वान पर अधिवक्ताओं के शोषण सुरक्षा व्यवस्था प्रोविडेंट फंड आदि तमाम समस्याओं को लेकर जुलूस निकाला और यूपी सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने एसडीएम नेहा मिश्रा को ज्ञापन भी सौंपा। पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर बहादुर यादव और महामंत्री उदयराज कन्नौजिया ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहाकि सरकार को बार काउंसिल से वार्ता करके अधिवक्ताओं के हित में कार्य करना चाहिए। आगामी चरण में कार्यक्रम के मुताबिक अधिवक्तागण विधानसभा का घेराव करने से भी पीछे नहीं रहेंगे। इस मौके पर तहसील बार एसोसिएशन की मीडिया प्रभारी अनुपमा शुक्ला, अखिलेश पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रविनाथ मिश्र कोषाध्यक्ष, नम:नाथ शर्मा, मांधाता सिंह, दिनेश पांडेय, सुरेश कुमार, विनोद यादव, अनिल सोनकर गांगुली, ज्ञान प्रकाश पांडेय, हिरेंद्र यादव, सतीश कुमार, महेंद्र कुमार, सुनील कुमार वर्मा, मनोज कुमार यादव आदि एडवोकेट उपस्थित रहे।

Share Now...