Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबार काउंसिल के आह्वान पर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन

बार काउंसिल के आह्वान पर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन

जौनपुर धारा, मछलीशहर। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल कर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्तागण की रक्षा व कल्याण के लिये शासन द्वारा मांगे न मानने व हितकारी कदम न उठाने पर अधिवक्ताओं का चरणबद्ध तरीके से चार चरणों में विरोध जारी है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ताओं को 5 लाख मुफ्त चिकित्सा बीमा, 60 वर्ष के ऊपर पेंशन, एडवोकेट प्रोटेक्ट एक्ट, तहसील अधिवक्ताओं को चेम्बर आदि सुविधा मिलनी चाहिये। सभा के बाद अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, दिनेश चंद्र सिन्हा, प्रेमचंद्र विश्वकर्मा, अशोक श्रीवास्तव, राम आसरे द्विवेदी, राज कुमार पटवा, हरिशंकर यादव, आलोक विश्वकर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, बृजेश यादव, सतीश आदि ने बिचार व्यक्त किया। संचालन विनय प्रिय पाण्डेय ने किया। धरने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया और अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।