जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान गो-वंश तस्कर को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि एसआइ सर्वजीत व उनके हमराही जगबंदनपुर गांव स्थित बुढ़ऊ बाबा मंदिर के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गो-वंश तस्कर सोहराब निवासी बीरी समसुद्दीनपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस मिला। आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपित का चालान कर दिया। आरोपित के विरुद्ध खुटहन व खेतासराय थाना में गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, साजिश रचने, गो-वध निवारण अधिनियम की धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल सुदर्शन यादव, महेंद्र प्रताप सिंह यादव, कांस्टेबल आशीष यादव व राजेंद्र कुमार रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
गो-वंश तस्कर तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

Next article

