Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरसमाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष को दबंगों ने मारा चाकू

समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष को दबंगों ने मारा चाकू

जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के करदहाँ गांव में सोमवार की देर रात में समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष को दबंग ने चाकू से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी लाया गया। जहां पर उनकी गंम्भीरावस्था को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह पुत्र स्व.रामराज सिंह निवासी करदहाँ सोमवार की शाम को गांव में स्थित बाजार गये हुए थे कि पहले से घात लगाए लगभग आधा दर्जन दबंगो ने बाजार से लौटते समय घात लगाकर चाकू से ताबक तोड़ हमला कर दिया। जिससे गम्भीर रुप से वे घायल होकर कर छटपटाने लगे। गांव के प्रधान आदि ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना देते हुए उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी ले आये। जहां पर उनकी गंभीरावस्था को देखते हुए डॉक्टरों की टीम प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं परिजनो ने पुलिस पर आरोप लगाते कहा कि लगभग दो सप्ताह पूर्व भी उन्ही दबंगों द्वारा राजेंद्र सिंह के ऊपर जानलेवा हमला किया गया। जिसकी सूचना स्थानीय थाने पर लिखित दे दिया गया था। परंतु पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने से दबंगों का हौसला और बढ़ गया। हौसला बुलंद दबंगों ने पुनः चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यदि पुलिस मामले को गम्भीरता से कार्यवाही करती तो शायद ऐसी घटना ना घटती। सूचना पर पहुंची पुलिस में मामले को संज्ञान में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।