Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसमर कैंप में छात्रों ने सीखा शास्त्रीय संगीत

समर कैंप में छात्रों ने सीखा शास्त्रीय संगीत

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में नि:शुल्क समर कैंप में छात्र छात्राओं ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लिया। इस दौरान बच्चों ने शास्त्रीय संगीत की गायकी की भी कई विद्या की शिक्षा ली। संगीत शिक्षा शिविर में त्रिशू, शगुन, आराध्या, कशिश व ओम समेत कुल 45 बच्चों ने प्रशिक्षण  लिया। संगीत शिक्षक रिषभ पांडेय ने बताया कि बच्चों को कलात्मक अभिरुचि हुनर सीखने के लिए शास्त्रीय व सुगम गायन, सिंथेसाइजर हारमोनियम, तबला, ढोलक, गिटार, पियानो (ऑर्गन) व गायन वादन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने तबला और हारमोनियम में सरगम अभ्यास के साथ छोटे भजन गीत का अभ्यास बच्चों को कराया है। इसी के साथ ही हारमोनियम के साथ अपनी आवाज से मिलान करने के गुर बताए। इस दौरान प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि मूल शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संगीत की शिक्षा से बच्चों के जीवन में तनाव को दूर का संचार करता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिव चंद्र तिवारी, संगीत शिक्षक रिषभ पांडेय, रंजीत गुप्ता, सुभाष मिश्रा, पूजा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता व नीरज मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।