Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क हादसे ने छीना पत्नी का सुहाग, बेटी के सर से उठा...

सड़क हादसे ने छीना पत्नी का सुहाग, बेटी के सर से उठा पिता का साया 

  • ससुराल गए युवक की सड़क हादसे में मौत, शव घर आते ही मचा कोहराम

जौनपुर धारा, सुइथाकला। थाना क्षेत्र के कदिरापुर से ससुराल गए युवक की शनिवार को घर आयी लाश को देखते ही समूचा क्षेत्र शोकाकुल हो उठा। सड़क हादसे ने जहां पत्नी के सुहाग को छीन लिया वहीं डेढ़ वर्षीय बच्ची के सिर से पिता का साया उठाते हुए मां की गोद को सूना कर दिया। इस दुखपूर्ण नजारे से लोगों में कोहराम मच गया सभी नि:शब्द हो उठे। गौरतलब हो कि क्षेत्र के कदिरापुर निवासी महेन्द्र प्रजापति 30 पुत्र स्व0 बबलू प्रजापति शुक्रवार को बोलेरो से अपनी पत्नी की विदाई कराने जनौली चन्दौली जा रहा था। रास्ते में ही धरहरा चौबेपुर के पास बाईक की चपेट में आ जाने से गम्भीर रूप से घायल हो उठा। जहां से उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद दूसरे दिन शनिवार को उसकी लाश गांव लायी गयी। लाश देखते ही परिजनों में कोहराम सा मच गया। सड़क हादसे ने जहां पत्नी प्रेमलता के सुहाग को छीन लिया वहीं डेढ़ वर्षीय बेटी प्रिंसी के सिर से पिता का साया उठाते हुए मां मनभावती की गोद को सूनी कर दिया। समूचा क्षेत्र शोक में नि:शब्द सा हो गया। गौरतलब हो कि मृतक महेन्द्र अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था। जब आठ वर्ष का था तभी उसके सिर से पिता का साया उठ गया था। किसी तरह से मां और चाचा के परिवार ने उसकी परवरिश कर पढ़ाया लिखाया। वर्तमान में वह गुजरात में किसी कम्पनी में बतौर इंजीनियर रहकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। फिलहाल होनी प्रबल होती है लेकिन इस हादसे ने एक परिवार के जीने के सारे रास्ते बंद कर दिया।