Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसभासद ने हरी झंडी दिखाकर सोम प्रचार वाहन को किया रवाना

सभासद ने हरी झंडी दिखाकर सोम प्रचार वाहन को किया रवाना

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। कस्बे में सोम डिजिटल एलईडी प्रचार वाहन डिस्पले का शुभारंभ राजकुमार उमरवैश्य (राजू) व सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) ने संयुक्त रूप से मंत्रोच्चारण के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सोम एलईडी प्रचार वाहन के  प्रो. विकेश गुप्ता ने एलईडी प्रचार वाहन का विधि विधान से पूजा अर्चना किया। इस दौरान  सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि सोम एलईडी डिजिटल प्रचार वाहन के शुभारंभ से जन जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं व्यवसाय से संबंधित जानकारी मिलेगी। डिजिटल प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोग अपने व्यवसाय को नई दिशा, साथ ही प्रचार प्रसार के लिए अधिक धन व्यय नहीं करना पड़ेगा। कहाकि वाहन नगर क्षेत्र सहित गांव के विभिन्न इलाकों में घूम कर सरकारी एवं गैर सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे। लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।