Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्वयं सेविकाओं ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली

स्वयं सेविकाओं ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली

जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को श्री गौरीशंकर संस्कृत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर में तृतीय दिवस शिविर स्थल जेपी इण्टरनेशनल स्कूल में स्वयंसेवक एवं सेविकाओं द्वारा प्रात: जागरण, नित्य क्रिया के बाद प्रार्थना तथा योगाभ्यास से दिनचर्या प्रारम्भ की गयी। जलपान के बाद स्वयंसेवकों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गयी तथा श्री गौरीशंकर धाम शिव मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर परिसर की साफ, सफाई का कार्य किया गया। पुन: शिविर स्थल पर भेजन विश्राम के बाद बौद्धिक सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें आपदा प्रबन्धन एवं बचाव कार्य विषय पर अपना विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि शिवानन्द चौबे द्वारा स्वयंसेवकों को आपदा के समय किए जाने वाले बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए प्राकृतिक सन्तुलन बनाने जीवन को प्रकृति के अनुरूप ढालने तथा प्रकृति के साथ समरस होने की बात की गयी। विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्रवक्ता गिरीश सिंह द्वारा स्वयंसेवकों को जीवन में आने वाली विभिन्न समस्याओं से लड़ने के लिए सतत धैर्य के साथ समुचित विचार व निर्णय कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ स्वयं सेविका पुष्पा, संध्या एवं प्रीति द्वारा सरस्वती बन्दना से हुआ। कार्यक्रम में ज्योति सरोज, मनीषा यादव, आरती यादव, शिम्पी यादव द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेविका भूमिका यादव द्वारा किया गया। आये हुए अतिथियों का आभार कार्यक्रम अधिकारी इंदु प्रकाश चतुर्वेदी द्वारा किया गया।