― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरसफलता के लिए कठोर परिश्रम के साथ अच्छी आदत का होना अनिवार्य...

सफलता के लिए कठोर परिश्रम के साथ अच्छी आदत का होना अनिवार्य : फादर पी.विक्टर

  • विद्यालय में मोबाइल के हानि-लाभ पर आधारित परियोजना का प्रस्तुतिकरण

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर की शनिवासरीय प्रार्थनासभा में कक्षा 4ब के विद्यार्थियों ने मोबाइल फोन के हानि-लाभ एवं ऑनलाइन सक्रियता के विषय पर परियोजना प्रस्तुत की। कक्षाध्यापिका प्रियंका अशोक ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए काक चेष्टा, बगुले की तरह ध्यान, श्वान के समान निद्रा एवं अल्पाहारी अपनाने एवं घर के नाना जंजालों से दूर रहने की सीख दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी.विक्टर ने अपने उद्बोधन में अच्छी आदतों को अपनाने की सीख देते हुए कहा कि अनुभव एवं सफलता के बीच अनुशासन सेतु का काम करता है। कठोर परिश्रम के साथ अच्छी आदतों को अपनाने से जो सफलता मिलेगी वह वास्तविक सफलता होती है। कठोर परिश्रम के बाद यदि बुरी आदतें हो तो व्यक्ति पद प्रतिष्ठा पाने के बाद भी सुखी नहीं रहता, उसका परिणाम दुखद ही होता है।

Share Now...