जौनपुर धारा, शाहगंज। तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों द्वारा कुल 91प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसमें मौके पर 17प्रार्थना पत्र का निस्तारण हुआ। शेष प्रार्थना सम्बंधित विभाग को सौंप दिया गया। इस दौरान तहसीलदार आशीष कुमार, नायब तहसीलदार संदीप कुमार, नायब तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार सरोज, बीडियो जितेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि, एसडीओ रौशन जमीर, कस्बा कानूनगो संजय सिंह, समेत सर्किल के सभी थानाध्यक्ष व राजस्वकर्मी आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 17 वादों का निस्तारण


