जौनपुर। वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह के संरक्षण में व्यवसाय प्रबंधन विभाग द्वारा ‘सॉफ्ट स्किल्स मैनेजमेंटÓ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की मुख्य वक्ता चित्रा सिंह, मैनेजर, अमेरिकन एक्सप्रेस, नोएडा रहीं। उन्होंने प्रबंधन छात्रों के करियर निर्माण में सॉफ्ट स्किल्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने नौकरी साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवारों के सफल चयन के लिए प्रभावी इंटरव्यू तकनीकों का प्रदर्शन किया। साथ ही मौखिक संप्रेषण में बॉडी लैंग्वेज, हाव-भाव तथा आँखों के संपर्क के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होने प्रस्तुतीकरण के विभिन्न तरीकों जैसे पठन, कंठस्थ तथा तात्कालिक भाषण के बारे में भी जानकारी दी। छात्रों को अपनी संप्रेषण क्षमता को बेहतर बनाने हेतु व्यावहारिक सुझाव प्रदान किए गए। प्रबंधन संकाय के डीन प्रो.मुराद अली ने छात्रों का स्वागत किया तथा छात्रा स्नेहल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सचिन विश्वकर्मा, आनंद कुमार सिंह, वैभावी श्रीवास्तव, मुअज्ज़मा आदिल, अनुभव श्रीवास्तव, तय्यब अली, आदर्श शर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
नालियों में जमी गंदगी से परेशानी, सुबह-सुबह सड़क पर फेंका जाता है कूड़ा
जौनपुर। शहर का लाइन बाजार क्षेत्र इन दिनों गंदगी और बदहाली से जूझ रहा है। एक ओर सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता...
सफल प्रबंधन करियर के लिए सॉफ्ट स्किल्स आवश्यक : चित्रा सिंह



