Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरचुरावनपुर सहकारी समिति पर आसानी से मिल रही खाद

चुरावनपुर सहकारी समिति पर आसानी से मिल रही खाद

जौनपुर। बक्शा ग्राम पंचायत चुरावनपुर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति में किसानों को यूरिया आसानी से मिल रही है। इससे किसानों को अपनी फसलों में खाद डालने में सुविधा हो रही है। गेहूं की फसल में दूसरी सिंचाई का कार्य चल रहा है, जिसके बाद यूरिया की आवश्यकता बढ़ जाती है। समिति पर यूरिया की उपलब्धता से किसान समय पर अपनी फसलों में खाद का छिड़काव कर पा रहे हैं। किसान विकास यादव ने बताया कि समिति पर यूरिया उचित दर पर और आसानी से उपलब्ध है। इससे आसपास के किसान अपनी आवश्यकतानुसार यूरिया खरीदकर खेतों में उपयोग कर रहे हैं। एक अन्य किसान जनार्दन ने पुष्टि की कि समिति पर खाद की आपूर्ति नियमित रूप से होती रहती है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती।