Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़कों पर नहीं होगी अलविदा जुमा और ईद की नमाज

सड़कों पर नहीं होगी अलविदा जुमा और ईद की नमाज

  • थाना परिसर मे हुई पीस कमेटी और धर्म गुरुओं की बैठक

जौनपुर धारा,खेतासराय। अलविदा जुमा और ईद की न्ामाज को लेकर प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने वृहस्पतिवार को थाना परिसर में मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जुमा और ईद की नमाज मस्जिदों और  ईद गाह परिसर में ही पढ़ें। सड़कों पर जुमा और ईद की नमाज कदापि नहीं होगी। बैठक के दौरान एसएचओ ने जुमा और ईद की नमाज पढ़े जाने वाले मस्जिदों और ईदगाहों के स्थान की जानकारी ली। धर्मगुरुओं ने बताया नगर मे  ईद की नमाज शाही ईदगाह और हलीमी मस्जिद में पढ़ी जाती है। जिन मस्जिदों में हमेशा जुमा की नमाज पढ़ी जाती है उन्हीं मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज भी पढ़ी जाएगी। गत वर्षों में जुमा और ईद की नमाज के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस हर तरफ के सहयोग में तत्पर है। कोई समस्या आए तो पुलिस का सहयोग लें। उन्होंने आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की लोगों से अपील की। इस मौके पर सैयद ताहिर, हाफिज अबू बकर, नवाब अहमद, हारुन रशीद, इलियास अहमद मोनू, इसराइल, सरफुद्दीन, नियाज अहमद मौजूद रहे।