Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसड़क हादसे में मां व बाइक चालक की मौत, बेटा गम्भीर

सड़क हादसे में मां व बाइक चालक की मौत, बेटा गम्भीर

  • बेटे के साथ स्कूल परिजन मीटिंग में जा रहे थे लोग

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के महिमापुर इग्यारवीं मील के पास बाइक व बोलेरो की जोरदार टक्कर में महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार मृतका का बेटा व बाइक चालक को गम्भीर चोट होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान बाइक चालक की भी मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने रन्नो गांव से बोलेरो को बरामद कर थाने ले गयी। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय थाना क्षेत्र के अगरौरा गांव निवासी लालमणि प्रजापति अपने 14 वर्षीय बेटे शिवम प्रजापति का कक्षा 9 में मां गुजराती इण्टर कालेज चुरावनपुर में एडमिशन करवाया है। शिवम प्रतिदिन स्कूल बस से विद्यालय जाता था। शनिवार को विद्यालय में पैरेंट्स मीटिंग होने के कारण शिवम अपनी 42 वर्षीय मां संगीता देवी के साथ बाइक से विद्यालय के लिए पड़ोसी 28 वर्षीय अरविन्द यादव के साथ निकला। अरविन्द बाइक चलाते हुए घटना स्थल के समीप पहुँचा ही था तभी दूसरी दिशा से तेजगति से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। स्थानीय लोगों ने पुलिस के अलावा एम्बुलेंस को फोन पर सूचना दी। एम्बुलेंस सभी को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सक ने संगीता को मृत घोषित कर दिया जबकि गम्भीर रूप से घायल अरविन्द व शिवम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। परिजन जिला अस्पताल से दोनों घायलों को रेफर करवाते हुए प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां अस्पताल चिकित्सकों ने अरविन्द यादव को भी मृत घोषित कर दिया।