- ‘वीरों’ को श्रद्धांजलि देने के लिए शुरू की गई राष्ट्रव्यापी अभियान : डा राकेश त्रिवेदी
जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा 3 से 13 सितंबर तक मेरा माटी मेरा देश अभियान चलाने जा रही है। जिसको लेकर के भाजपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.राकेश त्रिवेदी रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष के साथ मंचासीन लोगो ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके उपरान्त सामूहिक रूप से वंदे मातरम की गीत हुई। बैठक को मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डा.राकेश त्रिवेदी ने कहा कि इस अभियान को तीन चरणों में बांटा गया है, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता ग्राम सभा व वार्ड स्तर पर हर घर से मिट्टी संग्रह कर एक कलश में भरा जाना, फिर उसके साथ प्रत्येक गांव में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनाना है। इसके बाद प्रत्येक वार्ड से हर घर से एक चुटकी चावल संग्रह करना, ब्लाक में सामूहिक रूप से सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रम करना जिसमे युवा, महिला, किसान, व्यापारी, अधिवक्ता, शिक्षक, जैसे अलग अलग वर्ग की सहभागिता, कार्यक्रम में शहीदों के सम्मान के साथ ही बैड वादन करना। इसी क्रम में देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले ‘वीरों’ को श्रद्धांजलि देने के लिए आज से राष्ट्रव्यापी ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान शुरू की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि इस अभियान के तहत सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों में सक्रियता से जुड़ने और ज्यादा से ज्यादा जनसहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिया है। गांव के स्तर पर उस गांव के स्वतंत्रता सेनानी, उस गांव के सेना के जवान, सेन्ट्रल पुलिस फोर्स और राज्य पुलिस फोर्स के दिवंगत हुए जवान के नाम की शिला हर गांव में लगाई जाएगी। विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने कहा कि यात्रा के दौरान अलग-अलग जगह से पौधे लेकर जाएंगे और जो 7500 कलशो में मिट्टी और पौधों से 31 अक्टूबर को एक बहुत बड़ा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई होगा। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय ने किया। उक्त अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री सुशील मिश्र, पीयूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया, ओमप्रकाश निषाद, संदीप सरोज, जिला मंत्री अवधेश यादव, प्रमोद यादव, विपिन द्विवेदी, विजय सिंह ‘विद्यार्थी’, उमेश तिवारी, सुनील यादव मम्मन, अजीत प्रजापति, शशि मौर्या, अंजना श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, घनश्याम यादव, सुधीर सिंह, उमेश सिंह, चिंताहरण शर्मा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।



