― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क मार्ग पर हुए अतिक्रमण से होकर गुजरेंगे कांवरिया

सड़क मार्ग पर हुए अतिक्रमण से होकर गुजरेंगे कांवरिया

  • शासन के आदेश के बावजूद कांवरियों के मार्ग से नहीं हटा अतिक्रमण

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। सावन मास में कांवरियों की यात्रा में कोई बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया गया। लेकिन अभी भी कांवरियों के गुजरने वाले सड़क मार्ग पर ठेले, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा आदि अतिक्रमण किए हुए हैं। जिससे कांवरियों को आवागमन में खासी परेशानी उठानी पड़ेगी। इससे बेपरवाह जिम्मेदार वसूली में मशगूल हैं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से प्रयागराज से गंगाजल लेकर मुंगराबादशाहपुर नगर से होते हुए सुजानगंज गौरीशंकर धाम की यात्रा करने वाले कांवरियों को लेकर शासन व जिले के आलाधिकारियों ने मुंगराबादशाहपुर में पहुंच कर मार्ग से अतिक्रमण हटाने, जाम न लगने व यात्रा को सरल व सुगम बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। लेकिन मुंगराबादशाहपुर में स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के चलते नगर के जिस सड़क मार्ग से होकर कांवरिया गुजरेंगे उसी ठेले, ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा चालकों ने अवैध रूप से अतिक्रमण जमा रखा है।

Share Now...