- एसपी सिटी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
जौनपुर धारा, जफराबाद। सिरकोनी ब्लाक क्षेत्र के रामेवश्वर महादेव के नाम से प्रसिद्घ प्राचीन व ऐतिहासिक शिव मंदिर पर सावन के प्रारम्भ होते ही पहले सोमवार की वजह से कांवरियों समेत हजारों शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना किया। रविवार के शाम से ही कांवरियों का जत्था रामेवश्वर महादेव मंदिर पर इकट्ठा होने लगा। सोमवार को पांच बजे भेर में मंदिर का मुख्य गेट खुलते ही पूरा मंदिर हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजने लगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए कांवरियों सहित क्षेत्रिय शिव भक्तों की लंबी कतार लग गयी जो दोपहर 2 बजे तक लगी रही। लोगों का आस्था बाबा भेले नाथ के प्रति काबिले तारीफ थी। सुबह पहुँचे एसपी सिटी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस बल के लोग मंदिर परिसर में चक्रमण करते रहे। कांवरियों तथा दर्शनार्थियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस कर्मियों सहित महिला पुलिस कर्मी की व्यवस्था की गयी थी। ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान द्वारा रोड पर लाइट व साफ सफाई के लिए पांच ग्राम पंचायत से बीस सफाईकर्मी लगाए है जो साफ सफाई मंदिर परिसर में करते दिखे।



