जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मड़वा गांव के समीप सड़क दुघर्टना में सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर मौजूद परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग स्थित मड़वा मोहद्दीनपुर गांव निवासी 55वर्षीय शोभा देवी पत्नी गोमती प्रसाद बुधवार की देर शाम घर के बाहर सड़क पार कर रही थी कि सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल महिला की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
सड़क दुघर्टना में महिला घायल,हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

Previous article
Next article

